पहलगाम की घटना ने देश के हर नागरिक को पहुंचाया है दुःख
फोटो:9 - जिले के बूथ नंबर 249 पर मन की बात सुनते कार्यकर्ता भाषा बोलते हैं। उन्हें भी यह पीड़ा है जिन्होंने अपने लोगों को खोया है। उनके प्रति 140 करोड़ लोगों की उनसे भावना जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री...

छपरा, एक संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम की घटना ने देश के हर नागरिकों को दुःख पहुंचाया है। यह घटना माफ करने लायक नहीं है। वे मन की बात कार्यक्रम के 121 वें एपिसोड में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति हर नागरिकों में गहरी संवेदना है। चाहे वे देश के किसी राज्य के हों और कोई भी भाषा बोलते हैं। उन्हें भी यह पीड़ा है जिन्होंने अपने लोगों को खोया है। उनके प्रति 140 करोड़ लोगों की उनसे भावना जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में शांति लौट रही थी। स्कूल कॉलेज व निर्माण के कार्यों में अभूतपूर्व गति आ रही थी। लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही थी। युवाओं के लिए नए अवसर भी तैयार हो रहे थे लेकिन देश के दुश्मनों को यह रास नहीं आया। जिले के 249 बूथ संख्या पर प्रधानमंत्री की यह मन की बात सुनी गई। प्रदेश के मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम की घटना को विस्तार से लोगों को अवगत कराया। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , महामंत्री विवेक कुमार सिंह , महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ,प्रवक्ता मदन सिंह,शिक्षाविद जगदीश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।