आरएसए ने कुलपति के खिलाफ जताया विरोध
छपरा, एक संवाददाता।जेपीयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरएसए के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए हैं और विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आवाज भी उठाई है। स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान...

छपरा, एक संवाददाता।जेपीयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरएसए के कार्यकर्ताओं ने गंगा सिंह कॉलेज के मुख्य गेट पर कुलपति के खिलाफ रविवार को आक्रोश जताकर विरोध प्रकट किया। इसके साथ कुलपति का पुतला भी दहन किया । मालूम हो कि आरएसए के द्वारा 3 जून से छपरा, सीवान व गोपालगंज के महाविद्यालयों में आंदोलन चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति पर आरोप लगाए हैं और विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आवाज भी उठाई है। स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष की गलत तरीके से नियुक्ति,अव्यावहारिक और अविश्वसनीय रिजल्ट,केवल बैठक के नाम पर गड़बड़ी, विवि में जातीय बीजारोपण , स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र नहीं मिलने,डिग्री सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के 3-6 महीने बाद भी नहीं मिलने समेत कई आरोप व अन्य मांगों पर पहल को लेकर वे विरोध जता रहे थे।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमरेश सिंह राजपूत,सौरभ सिंह गोलू, बप्पी तिवारी, प्रिंस विकाश, लक्की सिंह, मोनू पांडेय, मिंटू मोर्कल, प्रिंस कुमार, संगम, आकाश, संजीत, अंकित सिंह, आशीष सिंह, धनंजय सिंह, चांदनी कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल , भर्ती तरैया, एक संवाददाता। भगवतपुर गांव में हुई मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।घायलो में पिंकी कुमारी, राधिका देवी ,सोनी कुमारी व सीवान जिले के दरौंदा गांव निवासी गोविंदा कुमार बताये जाते है।उक्त घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूर्व दुश्मनी में हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज तरैया, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में पूर्व दुश्मनी को लेकर हुई मारपीट में अशोक सहनी गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।इस सम्बंध में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर रामा सहनी,सुमित सहनी,कबूतरी देवी व दिलीप चौधरी को नामजद किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जतायी खुशी तरैया, एक संवाददाता।राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।वही पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,राजद नेता विजय कुमार यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय, पूर्व बीडीसी मनोज कुमार,रामजन्म राय,पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,पूर्व मुखिया टनटन जी, राजू रंजन यादव व अशोक राय ने बाधाई दी। अनवल में सड़क निर्माण का कार्य शुरू जलालपुर। प्रखंड की अनवल पंचायत के अनवल गांव में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण का शुभारंभ मुखिया शालिनी देवी ने रविवार को किया। मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राजू यादव के घर से वशिष्ठ साह के घर तक लगभग चार सौ फीट फेबर ब्लॉक बिछाई जा रही है। ग्रामीण कालीचरण ने बताया कि यह सड़क आजादी के बाद से अब तक उपेक्षित रही है और सड़क पर पानी लगने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस सड़क से जुड़े दो दो उप प्रमुख का घर भी है लेकिन आज तक किसी ने इस सड़क के निर्माण की पहल नहीं की। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। शादी की नीयत से युवती का अपरहण,प्राथमिकी दर्ज तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में शादी करने की नीयत से एक युवती का अपरहण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस सम्बंध में अपहृता की माता ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर पंकज साह ,चंदन साह को नामजद किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर में घुस बक्से तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की सम्पत्ति चुराई तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गवांद्री गांव में धूप महतो के घर में खिड़की के सहारे चोरों ने घर में घुस कमरे का ताला तोड़ दो ड्रम, बक्सा व एक ब्रीफकेस तोड़ कर गहने,कीमती कपड़े व बीस हजार रुपये चोरी कर चम्पत हो गये है।इस सम्बंध में परिजनों ने बताया कि बिजली चली गई थी तो हमलोग घर की छत पर सोए थे।इसी क्रम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।इस गांव में ये चोरी की दूसरी घटना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।