शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाये जायेंगे 980 छायादार पौधे
पौधे की देखभाल के लिए 80 स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की होगी प्रतिनियुक्ति क्षेत्रो में हरित-संरचना को सुदृढ़ करने व शहरी ताप प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से शहर के 15 चिन्हित जगहों पर 980 छायादार...

पौधे की देखभाल के लिए 80 स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की होगी प्रतिनियुक्ति पेड़ के हिसाब से उन्हें मिलेंगे पारिश्रमिक छपरा, एक संवाददाता। शहरी क्षेत्रो में हरित-संरचना को सुदृढ़ करने व शहरी ताप प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से शहर के 15 चिन्हित जगहों पर 980 छायादार पौधे लगाये जाएंगे। इन जगहों पर पौधारोपण करने के लिए नगर विकास आवास विभाग ने नगर निगम को निर्देशित किया है। पौधे लगाने व देखभाल करने के लिए स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को दायित्व सौंपा गया है। इस एवज में उनको केन्द्र सरकार द्वारा प्रति पेड़ के हिसाब से दो वर्षों तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
नगर प्रशासन की ओर से इसका प्रोजेक्ट रिपोर्ट नगर विकास आवास विभाग को भेजा जा चुका है I अनुमति मिलने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को एक जीने का यह आधार बन जायेगा।पेड़ सूखने की स्थिति में उनके पारिश्रमिक की राशि से भी कटौती की जायेगी। शहर में 980 पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत यह वृक्षारोपण 31 अगस्त तक चलेगा। जिन जगहों को पौधारोपण करने के लिए चिन्हित किया गया है। उनमें श्याम चक पानी टंकी, रतनपुरा स्कूल, डोम पड़ाव, गंडक कालोनी, वेटेनरी हॉस्पिटल, जगदम कॉलेज, राजपूत स्कूल, बुनियादी स्कूल, पुलिस लाइन पानी टंकी, रौजा पानी टंकी आदि शामिल हैं। अनुश्रवण के लिए नगर निगम के अमृत नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के नोडल पदाधिकारी सह नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु को बनाया गया है।सामुदायिक संगठक नितेश चौहान को स्वयं सहायता समूह की देख रेख मे पेड़ लगवाकर प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है I इस अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को एक रोजगार मिलेगा और उनका जीविकोपार्जन भी सही तरीके से चलेगा I पहले दिन 50 छायादार पेड़ लगाए गए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लगभग 50 पौधे लगाए गए। नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने जगदंब कॉलेज में पौधारोपण कर शुभारंभ किया। यह अभियान पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को शुभारंभ किया गया। लगाये सभी पौधे फिलहाल सुरक्षित है। नगर निगम यह अभियान शुरू कर दिया है। 31 अगस्त तक पौधारोपण किया जायेगा। जगदंब कालेज के विद्यार्थी निशिकांत, शुभम व राकेश ने बताया था। नगर निगम द्वारा किए जा रहे पौधारोपण से जलवायु परिवर्तन पर नया असर दिखाई पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।