सांगठनिक विस्तार सह सम्मान समारोह आयोजित
दरभंगा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का सांगठनिक विस्तार सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल और...

दरभंगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, शाखा दरभंगा के तत्वावधान में शुभंकरपुर में जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में बुधवार को सांगठनिक विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ सुनील कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल ने अपने कार्यकाल के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. दीपक कुमार सिन्हा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा ने महासभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मौके दरभंगा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, उपाध्यक्ष सोहन कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा लाल व ऋषभ कुमार को महासभा की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार ने अंगवस्त्र, माला और चादर देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल ने वरीय अधिवक्ता कैलाश चंद्र लाभ को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाश चंद्र लाभ को सम्मानित किया। जिला मंत्री के रूप में चंदा वर्मा को मनोनीत किया। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने कहा कि राजनीतिक पहचान के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करें। चंद्रधर मल्लिक ने कहा कि हम संगठित होकर नाका पांच पर स्मृतिशेष पूर्व मंत्री शिवनाथ वर्मा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए आवाज बुलंद करें। उद्घाटनकर्ता मनहर कृष्ण अतुल ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ सुनील कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा, प्रदेश मंत्री आनंद कुमार सिन्हा, प्रो. विभूति भूषण लाल दास, कैलाश चंद्र लाभ, जिला उपाध्यक्ष अनीता आनंद, सुधीर कुमार दास , अरुण कुमार दास, जिला प्रवक्ता दिवाकर कुमार, संगठन मंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री नीरज कुमार, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन सभा के अध्यक्ष आरके दत्ता ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।