Darbhanga Students Shine in National Merit Scholarship Exam परीक्षा में सफल बच्चे किये गए सम्मानित, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga Students Shine in National Merit Scholarship Exam

परीक्षा में सफल बच्चे किये गए सम्मानित

दरभंगा के बसहा ग्राम के छात्रों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कृष्णा झा ने जिला स्तर पर दूसरा और राज्य स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 12 June 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
परीक्षा में सफल बच्चे किये गए सम्मानित

दरभंगा। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के बसहा ग्राम के छात्रों ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। गांव के होनहार छात्र कृष्णा झा ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान एवं राज्य स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया है। कृष्णा झा के साथ आनंद कुमार, ऋतिक कुमार, आदर्श कुमार, रौशन कुमार, प्रतिज्ञा कुमारी, शिवानी कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी व जयमाला कुमारी ने भी इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के शिक्षक ओम प्रकाश चौधरी हैं। छात्रों की इस सफलता को देखते हुए हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने विशेष समारोह में इन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी, एमआरएसएम कॉलेज, आनंदपुर के पूर्व प्रधानाचार्य गुनानंद चौधरी, शिक्षक कृष्णकांत चौधरी, अरुण भगत, विनय चौधरी, बृजकिशोर चौधरी, शंकर चौधरी, रूपक चौधरी, राम विनोद चौधरी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।