Puneet Kumar Sinha Appointed as State Minister of All India Kayastha Mahasabha in Bihar पुनीत सिन्हा बने अभाकाम के प्रदेश मंत्री, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsPuneet Kumar Sinha Appointed as State Minister of All India Kayastha Mahasabha in Bihar

पुनीत सिन्हा बने अभाकाम के प्रदेश मंत्री

दरभंगा के पुनीत कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्वारा प्रांतीय मंत्री मनोनीत किया गया है। इस मौके पर महासभा के कई पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 9 June 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
पुनीत सिन्हा बने अभाकाम के प्रदेश मंत्री

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के पूर्व अध्यक्ष व दरभंगा के भगवानदास मुहल्ला निवासी पुनीत कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने प्रांतीय मंत्री मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा ने दिया। श्री सिन्हा के प्रदेश मंत्री बनने पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, प्रदेश मंत्री आनंद कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष आरके दत्ता, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाभ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।