TMC MP Kirti Azad Criticizes BJP for Losing Public Trust and Dividing Hindus जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा : कीर्ति, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTMC MP Kirti Azad Criticizes BJP for Losing Public Trust and Dividing Hindus

जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा : कीर्ति

दरभंगा में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और 'सबका साथ सबका विकास' केवल एक जुमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं को बांटकर जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 19 June 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा : कीर्ति

दरभंगा। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। सबका साथ सबका विकास शुरू से ही महज एक जुमला है। बिहार में सत्ता पर पुनः काबिज होने के लिए भाजपा अब हिंदुओं को बांटकर जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सबका साथ सबका विकास पर अब भाजपा को आस नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं की उपस्थिति है। जातिगत जनगणना में भी ब्राह्मण एवं भूमिहार के पिछड़ेपन का जिक्र है। इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है।

इस कारण शासन-प्रशासन से ब्राह्मण लगातार पिछड़ रहे हैं। श्री आजाद ने कहा कि ब्राह्मण मतदाताओं के समर्थन से भाजपा सत्ता हासिल कर लेती है। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण सोच-समझकर भविष्य को देखते हुए मतदान करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।