ED seized sbi and bob bank account of neet paper leak accused sikander and ashutosh NEET Paper Leak : SBI और BOB के खाते सीज, चल-अचल संपत्ति की जांच; नीट घोटाले में 2 आरोपियों पर ED का शिकंजा, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsED seized sbi and bob bank account of neet paper leak accused sikander and ashutosh

NEET Paper Leak : SBI और BOB के खाते सीज, चल-अचल संपत्ति की जांच; नीट घोटाले में 2 आरोपियों पर ED का शिकंजा

NEET Paper Leak : यह देखा जा रहा है कि उक्त बैंक खाते से किन-किन लोगों को पैसा दिया गया और लिया गया है। इसके साथ ही उसकी चल व अचल संपति की भी जांच हो रही है। आशुतोष कुमार न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटनाWed, 21 Aug 2024 05:31 AM
share Share
Follow Us on
NEET Paper Leak : SBI और BOB के खाते सीज, चल-अचल संपत्ति की जांच; नीट घोटाले में 2 आरोपियों पर ED का शिकंजा

NEET Paper Leak : नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपित सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु और आशुतोष कुमार के बैंक खातों को ईडी ने फ्रीज कर दिया है। मोबाइल फोन से जुड़े बैंक खातों की जांच के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत सिकंदर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते के लेन-देन पर रोक लगा दी है। उसके खाते में 3 लाख 89 हजार 449 रुपये हैं।

ईडी ने एक मामला दर्ज कर आरोपित के चल और अचल संपति की जांच कर रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर यादवेन्दु के पास से बरामद मोबाइल की जांच पर पता चला है कि फोन बैंक खाते से लिंक है। इस बैंक खाता का संचालन ऑनलाइन हो रहा है। ईडी और सीबीआई संयुक्त रूप से बैंक खाते की जांच कर रही है।

खाते में कितने पैसे कहां-कहां से आए और कहां किसको भुगतान किया गया इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के वक्त सिकंदर यादवेन्दु दानापुर नगर परिषद में कनीय अभियंता के पद पर प्रतिनियुक्त था। ईडी ने आरोपित आशुतोष कुमार के बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया है। यह खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बैंक ऑफ बड़ौदा में उसने पलक स्टेशनरी के नाम से खाता खोला था।

पलक स्टेशनरी के मालिक आशुतोष कुमार है और खाते का संचालन भी वही करता था। यह देखा जा रहा है कि उक्त बैंक खाते से किन-किन लोगों को पैसा दिया गया और लिया गया है। इसके साथ ही उसकी चल व अचल संपति की भी जांच हो रही है। आशुतोष कुमार न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद है।