बूथ सशक्तीकरण अभियान सफल बनाने को टोली का हुआ गठन
आमस के चंडीस्थान बाजार में रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता माधुरी जायसवाल ने की। इस बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए टोली का गठन किया गया। टोली के सदस्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 1 June 2025 04:38 PM

आमस के चंडीस्थान बाजार में रविवार को पूर्वी मंडल बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक माधुरी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर टोली का गठन किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि टोली के सदस्य घर घर पहुंच देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। बैठक का संचालन महामंत्री परिमल गोस्वामी ने किया। शेरघाटी विस संयोजक अजीत मिश्रा, रॉबिन सिंह, रामजय सिंह, प्रभात पंकज, सतीश वर्णवाल, शेखर चौरसिया, अजय सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।