कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
आमस की करमडीह पंचायत के मोरैनियां गांव में शनिवार को देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ यात्रा की, जो यज्ञ मंडप से बघीकोला झरने तक गई।...

आमस की करमडीह पंचायत के मोरैनियां गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर करमडीह गांव होते जंगल में अवस्थित बघीकोला झरना पहुंची। बासुदेव यादव, बसंती देवी, विलास यादव, कुमनी देवी प्रधान श्रोता बने हैं। आयोजन में मां शारदे न्यू प्रगति क्लब पुरबारी टोला के सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष डॉ विनय पासवान, राजा यादव आदि ने बताया कि दो जून को मां देवी को नगर भ्रमण कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।