खरीफ महोत्सव में मिट्टी जांच कर खेती करने का बताया गुर
इमामगंज प्रखंड में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की बेहतर खेती के बारे में जानकारी दी। सुनील कुमार सिंह ने खेत...

इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार भवन में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह अभियान का आयोजन हुआ। उद्धाटन प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने किया। इस महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसल के साथ-साथ अन्य फसलों को बेहतर तरीके से खेती करने का गुर बताए गए। कृषि वैज्ञानिक सुनील कुमार सिंह ने किसानों को किसी भी फसल को अच्छी उत्पादन करने से पहले खेत को कैसे तैयार करे। इसके बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार, वैज्ञानिक सुनील कुमार सिंह, बीएओ बिंदेश्वर राम, प्रशिक्षु बीएओ अंबुज कुमार, भूपेंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद, बीजेपी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।