Railway Official Takes Action Against Dirty Deluxe Toilet at Gaya Junction गया जंक्शन: डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में गंदगी देख भड़के रेल अधिकारी, हुई सफाई, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRailway Official Takes Action Against Dirty Deluxe Toilet at Gaya Junction

गया जंक्शन: डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में गंदगी देख भड़के रेल अधिकारी, हुई सफाई

-फोटो शौचालय में व्याप्त गंदगी से यात्रियों को हो रही थी परेशानी -डीडीयू रेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 28 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
गया जंक्शन:  डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में गंदगी देख भड़के रेल अधिकारी, हुई सफाई

गया जी जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में व्याप्त गंदगी की शिकायत पर डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन भड़क गए और संबंधितों को जमकर फटकार लगायी। इसके बाद विभागीय लोग हरक्क्त में आये और डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में व्याप्त गंदगी की सफाई कराई। रेल सूत्रों ने बताया कि गया जी जंक्शन के डीलक्स स्नानागार सह शौचालय का संचालन टेंडर फिलहाल समाप्त हो गया है। टेबल टेंडर की प्रक्रिया की गई है। इस बीच रेल यात्रियों की सुविधा के लिए डीलक्स स्नानागार सह शौचालय को निःशुल्क सुविधा के तहत संचालित किया जा रहा है।

इसकी मेंटेनेंस व देख रेख रेलवे के जिम्मे है। लेकिन, पिछले एक सप्ताह से टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने की स्थिति में संबंधित स्थानीय रेलवे कर्मियों द्वारा नजरअंदाज किये जाने के कारण डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में गंदगी पसरी है। इसके कारण यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। परेशान रहे कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन से की। उन्होंने शिकायत को काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर में डीलक्स स्नानागार सह शौचालय में अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। यात्री समर कुमार,अमरीश प्रसाद, सुनीता कुमारी, शांति देवी ने व्याप्त गंदगी पर चिंता जतायी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।