कमलेश दूसरी बार बने राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष
कोंची में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। कमलेश सिंह ने नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संजय यादव को प्रखंड उपाध्यक्ष चुना गया। इस...

प्रखंड के कोंची में रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव प्रवेक्षक प्रेम शर्मा और प्रताप दास की देखरेख में हुआ। निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह दागी ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद कमलेश को निर्विरोध दुसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रवेक्षक ने उसे प्रमाणपत्र सौंपा। वही प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव को चुना गया। इस अवसर पर राजद के जिला उपाध्यक्ष संजू यादव, रणविजय दास, पशुराम यादव, गुरूचरण यादव, कश्रष्णा यादव, दिपू कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।