RJD Strengthens Organization Ahead of Upcoming Assembly Elections राजद का तीसरी बार डोभी प्रखंड अध्यक्ष बने ललन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRJD Strengthens Organization Ahead of Upcoming Assembly Elections

राजद का तीसरी बार डोभी प्रखंड अध्यक्ष बने ललन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत राष्ट्रीय जनता दल ने डोभी प्रखंड का संगठानात्मक चुनाव किया। ललन कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 31 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
राजद का तीसरी बार डोभी प्रखंड अध्यक्ष बने ललन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व पार्टी की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल संगठन मजबूती व विस्तार पर जोर दे रही है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को राजद का डोभी प्रखंड का संगाठनात्मक चुनाव डोभी में कराया गया। वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कंजियार निवासी ललन कुमार चौधरी उर्फ संतोष चौधरी को पुनः अध्यक्ष पद के लिये सर्वसम्मति से चयन किया गया। युवा राजद के जिला अध्यक्ष निर्वाची पदाधिकारी प्रभात रंजन और सहायक निर्वाची पदाधिकारी हामीद अंसारी के ललन चौधरी को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया है। वहीं, प्रधान महासचिव पद के लिये सुनील कुमार उर्फ संजय यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुलबुल अंसारी, विधायिका मंजु अग्रवाल, युवा राजद नेता भगत यादव, विजय आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।