yogini ekadashi kab hai date time puja vidhi shubh muhurat योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री की लिस्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़yogini ekadashi kab hai date time puja vidhi shubh muhurat

योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री की लिस्ट

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री की लिस्ट

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं, योगिनी एकादशी डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त…

योगिनी एकादशी डेट- 22 जून को गृहस्थ और 23 जून को वैष्णवों के लिए योगिनी एकादशी है।

योगिनी एकादशी पारण टाइम-

22 जून को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 01:47 पी एम से 04:35 पी एम

पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - 09:41 ए एम

23 जून को एकादशी के लिए पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 05:24 ए एम से 08:12 ए एम

पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

योगिनी एकादशी पूजा-विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।

भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।

अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।

भगवान की आरती करें।

भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।

इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।

इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट

श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति

पुष्प

नारियल

सुपारी

फल

लौंग

धूप

दीप

घी

पंचामृत

अक्षत

तुलसी दल

चंदन

मिष्ठान

ये भी पढ़ें:शनि के वक्री होने से इन राशियों को होगा लाभ, खूब कमाएंगे धन-धौलत
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!