Safety Audit Conducted at Gaya-DDU Rail Section and RRI Office कष्ठा स्टेशन सहित गया जंक्शन आरआरआई का सेफ्टी ऑडिट, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSafety Audit Conducted at Gaya-DDU Rail Section and RRI Office

कष्ठा स्टेशन सहित गया जंक्शन आरआरआई का सेफ्टी ऑडिट

गया-डीडीयू रेल सेक्शन के कष्ठा स्टेशन और गया जंक्शन के आरआरआई कार्यालय का सेफ्टी ऑडिट किया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों को सुरक्षा के बारे में काउंसलिंग की गई और कई दिशा निर्देश दिए गए। ट्रेनों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 10 April 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
कष्ठा स्टेशन सहित गया जंक्शन आरआरआई का सेफ्टी ऑडिट

गया-डीडीयू रेल सेक्शन के कष्ठा स्टेशन सहित गया जंक्शन स्थित आरआरआई(रूट रिले इंटरलॉकिंग) कार्यालय का सेफ्टी ऑडिट किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीओएम प्रभाष राघव और डिफ्टी सीएसओ मनीष कुमार ने की संयुक्त रूप से सेफ्टी ऑडिट के तहत सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उक्त आधिकारिक टीम ने गुरुवार को कष्ठा स्टेशन पर सेफ्टी ऑडिट के दौरान रेल कर्मचारियों का सेफ्टी को लेकर काउसंलिंग भी किया। साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही गया जंक्शन आरआरआई कार्यालय का सेफ्टी ऑडिट किया गया। इस दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन व्यवस्था का काफी बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सेफ्टी बैठक कर संरक्षित ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित बनाये रखने से सम्बंधित विषयो पर विशेष प्रकाश डाला गया। करीब तीन घण्टे तक सेफ्टी ऑडिट के साथ संरक्षा से सम्बंधित बैठक व काउंसलिंग किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।