अज्ञात महिला की मिली लाश, हत्या की आशंका
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दमका के बांसबाड़ी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की आयु 40- 45 वर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दमका के बांसबाड़ी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की आयु 40-45 वर्ष आंकी जा रही है। मामला सदर थाना के दमका का है। पुलिस ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वैसे महिला के कपड़े की स्थिति भी बिखरे हुए थे। जिससे उसके साथ जोर-जबरदस्ती की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा स्थानीय लोगों ने सुबह महिला की लाश बांसबाड़ी में देखी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते-देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। वैसे मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।