कांग्रेस के महिला संवाद में ढाई हजार देने की घोषणा
रविवार को केर पंचायत में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोंच पैक्स अध्यक्ष रिया कुमारी की अगुवाई में इस कार्यक्रम में महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के...

प्रखंड के केर पंचायत में रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला संवाद कार्यक्रम चलाया गया। कोंच पैक्स अध्यक्ष रिया कुमारी के नेतृत्व में महिला की बात, कांग्रेस के साथ के तहत यह महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा माई-बहिन मान योजना के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को ढाई हजार रुपया प्रत्येक माह देने की घोषणा की गई है। एक सौ से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी नंबर पर अपने मोबाइल से मिस कॉल देकर इस योजना को अपना समर्थन की। उन्होंने बताया कि टिकारी विधानसभा के प्रत्येक गांव में महिलाओं के साथ यह संवाद जारी रहेगा।
कहा कि आज़ादी के बाद से अबतक महिलाओं की राजनैतिक सहभागिता लगभग नगण्य रही है। जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सक्रिय रूप से राजनीति में लाने का प्रयास कर रही है तो महिलाओं को भी आगे बढ़कर संगठन को मजबूत व शशक्त बनाने में भरपूर सहयोग करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।