World Environment Day Tree Plantation Initiative in Gaya Minister Promotes Environmental Protection पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लगाएं पौधे: डॉ. प्रेम, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsWorld Environment Day Tree Plantation Initiative in Gaya Minister Promotes Environmental Protection

पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लगाएं पौधे: डॉ. प्रेम

विश्व पर्यावरण दिवस पर गया जी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संकट से निपटने का सबसे प्रभावी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 5 June 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लगाएं पौधे: डॉ. प्रेम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को गया जी स्थित राज्य वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा लगाया। मंत्री डॉ. कुमार ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय संकट से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय पौधरोपण है। उन्होंने कहा प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। हमें अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए हरियाली को सुरक्षित रखना होगा। माइक्रोप्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर जताई गंभीर चिंता इस अवसर पर वन संरक्षक गयाजी अंचल सह मुख्य वन संरक्षक एस सुधाकर ने इस वर्ष की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़े खतरे बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यह सूक्ष्म कण न केवल जलवायु को प्रभावित करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी दीर्घकालिक दुष्प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे का नियंत्रण अब केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। 22 लाख पौधों के रोपण का रखा गया लक्ष्य कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान गया जी जिले में 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जाएंगे। डीएफओ शशिकांत कुमार ने बताया कि इस बार पौधों के चयन में स्थानीय जलवायु और पारिस्थितिकीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि उनका जीवित रहना सुनिश्चित किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।