शिक्षिका का पुत्र बना बैंक अधिकारी
कुचायकोट के अमवां गांव के निवासी आदित्य अभिनंदन का चयन बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रॉबेशनरी ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार...

कुचायकोट। प्रखंड के अमवां गांव निवासी आदित्य अभिनंदन का चयन बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रॉबेशनरी ऑफिसर के पद पर हुआ है। आदित्य अमवां गांव की शिक्षिका गीता पांडेय और राजेश कुमार पांडेय के पुत्र हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिहार विकास विद्यालय में हुई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा उन्होंने केंद्रीय विद्यालय गोरखपुर में हासिल की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया। आदित्य की इस उपलब्धि पर बीडीओ सुनील कुमार मिश्र, विजय तिवारी, डॉ. नागेंद्र कुमार दूबे, डॉ. एलबी यादव, डॉ. सन्नी पाठक, मनोज राय, संतोष पाठक, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।