Gopalganj Sarrafa Mandal Election Dev Kumar Re-elected as President for Third Term लगातार तीसरे बार सर्राफा मंडल के अध्यक्ष चुने गए देव कुमार, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj Sarrafa Mandal Election Dev Kumar Re-elected as President for Third Term

लगातार तीसरे बार सर्राफा मंडल के अध्यक्ष चुने गए देव कुमार

शहर में रविवार को हुई सर्राफा मंडल गोपालगंज की बैठक में हुआ सर्वसम्मति से चयन शहर के ब्रह्म चौक के समीप रविवार को बैठक कर सर्राफा मंडल का चुनाव करते सदस्यगण

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 15 June 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
लगातार तीसरे बार सर्राफा मंडल के अध्यक्ष चुने गए देव कुमार

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ब्रह्म चौके के समीप रविवार को सर्राफा मंडल गोपालगंज की बैठक हुई। जिसमें नए सत्र के लिए सर्राफा मंडल का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से लगातार तीासरी बाद देव कुमार को ही अध्यक्ष चुना गया। साथ ही समिति के कार्यों को देखते हुए लगातार तीसरी बार सभी पदाधिकारियों को ही उनके पदों पर फिर से चयनित किया गया। जिसमें शिपु कुमार को सचिव, गुड्डू कुमार व ललन कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुमार विकास, कुंदन कुमार व अरूण कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीव कुमार पिंकी को मुख्य संरक्षक चुना गया।

जबकि, संरक्षक मंडल में वासुदेव, कृष्णकांत गुप्ता, शशि बी गुप्ता,पप्पू, सुरेश व योगेन्द्र प्रसाद को शामिल किया गया। बैठक में मंतोष वर्मा, ओमप्रकाश, दिनेशचंद्र गुप्ता, मनीष, सोनू, उमेश, राधेश्याम वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, चंद्रमोहन शर्मा,बलराम, हरेनद्र, संतोष, राजेश्वर, द्वारिका व राकेश आदि सर्राफा मंडल के सदस्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।