India s Ambitious Agricultural Program Modern and Natural Farming Techniques Introduced विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsIndia s Ambitious Agricultural Program Modern and Natural Farming Techniques Introduced

विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न

कुचायकोट में भारत सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 90 गांवों के किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 12 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न

कुचायकोट। एक संवाददाता भारत सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अभियान के तहत जिले के 90 चयनित गांवों में किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। सिपाया स्थित केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम ने गांव-गांव जाकर किसानों को मिट्टी जांच, भूमि समतलीकरण, कम लागत में अधिक उत्पादन और प्राकृतिक खेती के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। किसानों से खेती में आने वाली समस्याएं भी जानी गईं और उन्हें व्यवस्थित रूप से दर्ज कर एक डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उनके समाधान के उपाय सुझाए जा सकें।

अभियान के दौरान वैज्ञानिक अनुपमा कुमारी, डॉ. नवीन कुमार, श्रीप्रिया दास, अभिषेक राणा और रविकांत कुमार ने शिविर लगाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।