बदमाशों से मोबाइल छिनने के दौरान युवक घायल
भभुआ में शुक्रवार को मोबाइल छिनने के प्रयास के दौरान एक युवक घायल हो गया। 17 वर्षीय अंशु कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उससे मोबाइल मांगा और भागने लगे। वहीं, एक पिकअप पलटने से छह बाराती घायल...

भभुआ। शहर के चकबंदगी रोड में मोबाइल छिनकर बाइक से भाग रहे बदमाशों से मोबाइल छिनने के दौरान शुक्रवार को एक युवक एक किशोर गिरकर घायल हो गया। घायल 17 वर्षीय अंशु कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के देउआ गांव निवासी सीतबसंत राम का पुत्र है। उसने बताया कि विमल पैलेस के पास बाइक दो युवक बात करने के लिए उससे मोबाइल मांगे। मोबाइल देने के साथ ही वह भागने लगे। उसी मोबाइल को छिनने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया। फोटो- 13 जून भभुआ- 12 कैप्शन- बदमशों से अपना मोबाइल छिनने के दौरान गिरकर घायल होने के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में उसका इलाज करते कर्मी।
घाटी में पिकअप पलटने से छह बाराती घायल अधौरा। थाना क्षेत्र के मुसहरवा बाबा के पास घाटी में बारातियों से भरी पिकअप पलटने से शुक्रवार को छह लोग घायल हो गए। घायलों में मोहनियां थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी रवि कुमार, पीयूष कुमार, विकास राम, कपिल राम तथा दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्थरी गांव निवासी दिनेश राम एवं बंगाल निवासी संजू राम शामिल हैं। सभी सिकरी से बारात कर लौट रहे थे। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फोटो- 13 जून भभुआ- 9 कैप्शन- दुर्घटना के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। भूमि विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा भभुआ। भूमि विवाद में सदुल्हपुर गांव में पुत्र ने अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल 77 वर्षीय फौजदार बिंद रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्हपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जमीन को लेकर कई बार झगड़ा झंझट किया। वह जबर्दस्ती जमीन मांग रहा है। इसको लेकर दंपती ने मिलकर घायल कर दिया। रामगढ़ से रेफर करने पर परिजन सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज करा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।