Scientists Advise Farmers on Sustainable Agriculture During Development Journey प्राकृतिक खेती से कम लागत में अच्छा उत्पादन संभव, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsScientists Advise Farmers on Sustainable Agriculture During Development Journey

प्राकृतिक खेती से कम लागत में अच्छा उत्पादन संभव

‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाहनिकों ने किसानों को दी सलाह यात्रा का उद्देश्य है किसानों को आत्मनिर्भर और खेती को लाभकारी बनाना कुचायकोट। एक संवाददाता प्राकृतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 30 May 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
प्राकृतिक खेती से कम लागत में अच्छा उत्पादन संभव

‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह यात्रा का उद्देश्य है किसानों को आत्मनिर्भर और खेती को लाभकारी बनाना कुचायकोट। एक संवाददाता प्राकृतिक और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। यह बात शुक्रवार को सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को संबोधित करते हुए कही। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने तिवारी मटिहनिया, आमवा विजयपुर, श्यामपुर, बलुआ टोला, बखरी और बेलवा सहित कई गांवों में जाकर किसानों को उन्नत खेती की तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और जलवायु अनुकूल खेती से न सिर्फ लागत में कमी आती है, बल्कि उत्पादन भी बेहतर होता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनुपमा कुमारी ने बताया कि इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और खेती को लाभकारी बनाना है। इस दौरान डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अभिषेक राणा और डॉ. श्रीप्रिया दास ने भी किसानों से संवाद कर उन्हें तकनीकी सलाह दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।