Tragic Suicide Over House Cleaning Dispute in Dumaria Tiwari Village घर में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद पर देवरानी ने की आत्महत्या , Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTragic Suicide Over House Cleaning Dispute in Dumaria Tiwari Village

घर में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद पर देवरानी ने की आत्महत्या

सोमवार की सुबह डुमरिया तिवारी गांव में झाड़ू लगाने को लेकर जेठानी से विवाद के बाद 22 वर्षीय गुड़िया देवी ने आत्महत्या कर ली। गुड़िया की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसके दो साल का एक बेटा भी है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 21 April 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
घर में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद पर देवरानी ने की आत्महत्या

सोमवार की अहले सुबह घर में झाड़ू लगाने को लेकर जेठानी से हुआ था विवाद जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया तिवारी गांव की घटना,पुलिस कर रही जांच गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाने के डुमरिया तिवारी टोला गांव में सोमवार की अहले सुबह घर में झाड़ू लगाने के विवाद में जेठानी से नाराज होकर देवरानी ने आत्महत्या कर ली। मृत महिला डुमरिया तिवारी टोला गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की( 22) वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी थी। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया व उसकी जेठानी के बीच सुबह झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी गहमा-गहमी होने लगी। जिससे आहत होकर देवरानी गुड़िया ने अपने घर के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई कि वे उसके शव को फांसी के फंदे से उतार कर पहले पुलिस और फिर मायके वालों को सूचित किए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। बाद में दोनों पक्षों ने मिलकर दाह संस्कार किया। बताया गया कि गुड़िया की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसे दो वर्ष का एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि वह आंशिक रूप से मानसिक रोग ग्रसित थी। खबर लिखे जाने तक मामले को लेकर थाने में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।