सहदेई और देसरी में शांतिपूर्ण बकरीद मनाने को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी में शांतिपूर्ण बकरीद मनाने को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैदसहदेई और देसरी में शांतिपूर्ण बकरीद मनाने को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैदसहदेई और देसरी में शांतिपूर्ण बकरीद...

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गांव में स्थित मस्जिद और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। मुरौवतपुर ईदगाह में अम्बेडकर चौक से नीचे गंगा घाट किनारे, सुल्तानपुर ईदगाह में, सुल्तानपुर पोखर मस्जिद में, नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी ईदगाह में, नयागांव गनियारी मस्जिद में, बाजितपुर कस्तुरी मस्जिद में, शेखोपुर मस्जिद में, सहरिया मस्जिद में, मंगल हाट पांचों पीर मजार ईदगाह में, तोई ईदगाह में, पहाड़पुर तोई नूरी मस्जिद में, सलहा मस्जिद एवं तोई मठ मदरसा, देसरी प्रखंड के रसुलपुर हबीब ईदगाह, माधोपुर ईदगाह में बढ़ के पेड़ के पास, देसरी बाजार ईदगाह में,जफराबाद मस्जिद में,उफरौल मस्जिद में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई।
बकरीद को लेकर जगह-जगह पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नमाज अदा करने वाली जगह समेत अन्य स्थानों,चौक चौराहों पर थानाध्यक्ष सरीता कुमारी, देसरी के थानाध्यक्ष चंदन कुमार, चांदपुरा के अभिषेक कुमार वर्मा के अलावा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनात दिखे। विधायक प्रतिमा कुमारी, युवा के प्रदेश महासचिव विजय कुमार राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन राय, पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र राय ने देसरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम समुदाय के बस्ती में जाकर लोगों से मुलाकात की और बकरीद की बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपिल किया। सहदेई-02-सहदेई के सरायधनेश में ईदगाह पर बकरीद का नमाज अता करने के बाद गले मिल बधाई देते हुए बच्चें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।