आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर खाक
आग लगने से लगभग दस लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा घर में रखा नगद, बक्सा,बर्तन पंखा,अनाज,समेत कई समान जलकर राख

लालगंज। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के शाहदुल्लपुर गांव में बुधवार की रात आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग दस लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार शाहदुल्लपुर पंचायत के वार्ड नबंर-01 में बुधवार की देर रात अचानक एक घर में आग लगी। आग की लपट इतना तेज थी कि देखते-देखते करीब आधा दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन कर दी। लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्लपुर गांव में बुधवार की रात आग लगने से आधा दर्जन घर जल राख हो गया।
आग लगने से 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शाहदुल्लपुर पंचायत के वार्ड नंबर-01 में बुधवार को देर रात अचानक एक घर में आग लगी। आग की लपटें इतना तेज थी कि देखते-देखते करीब आधा दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन कर अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां पहुंची। आग लगने से मोहम्मद रहमत आलम,मो.अंसार आलम,मो. शहजाद आलम,मो. नौशाद आलम, मो.नजरे आलम, मो.कमरे आलम, मो. समसे आलम, मो.नूरे आलम का घर जल कर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कुछ भी समान निकालने का मौका गृहस्वामी को नहीं मिल सका। जिससे घर में रखा नगद, बक्सा,बर्तन पंखा,अनाज,समेत कई समान जलकर राख हो गया। 10 दिन बाद बेटी की शादी थी वहीं गृहस्वामी ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सो गए थे। अचानक देर रात आग की लपट निकलने लगी। हमलोग जैसे-तैसे जान बचा कर घर से बाहर निकले। बाहर जाकर देखा कि घर में आग लगी है। शोर, हल्ला किया तो आपपास लोग जुट गए। अग्निशमन विभाग तीन गाड़ियां पहुंचने पर आग पर काबू पाया। तब तक सब जलकर स्वाहा हो गया। 10 दिन बाद बेटी की शादी थी। आग लगने लाखों रुपया के जेवर ,बर्तन,अनाज, कपड़ा सब जलकर राख हो गया। मोहम्मद रहमत आलम ने बताया कि मेरी बेटी की शादी दस दिन बाद था। बेटी के शादी में देने के लिए जेवर, बर्तन, ,कपड़ा,भोज भात के सम्मान जलकर राख हो गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयमंगल साह, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, उमेश पासवान, तोहिद आलम, सुधीर पासवान, रोहित पासवान आदि लोग पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि जयमंगल साह ने अंचलाधिकारी स्मृति सहनी को फोनकर आग लगने की सूचना दी। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच कराया जा रहा है। जांच के बाद सरकार द्धारा दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। लालगंज-03-आग लगने से जला हुआ घर, पेटी, बक्सा एवं अन्य सामान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।