सात सदस्यीय निगरानी टीम रखेगी जैविक खेती पर नजर
बिदुपुर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 550 हेक्टेयर भूमि पर राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके लिए सात सदस्यीय निगरानी कमेटा का गठन किया गया है। 2017...

बिदुपुर l संवाद सूत्र रासायनिक खाद के प्रयोग रहित खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहद बिदुपुर के 550 हेक्टेयर भूमि में जैविक खेती करने के लक्ष्य को लेकर व्यापक अभियान जिला प्रसासन चला रहा है। अब जैविक खेती कॉरिडोर की निगरानी के लिए सात सदस्यीय कमेटा का निर्माण किया गया है। मालूम हो कि बिदुपुर के कंचनपुर में वर्ष-2017 में कॉरिडोर बनाकर 50 हेक्टेयर में समूह में जैविक खेती शुरू की गई थी। जो अब दस कॉरिडोर में लगभग पांच सौ हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है l बिदुपु, मझौली,सादुल्लाहपुर धोबौली,कथौलिया,चेचर, शीतलपुर,नवानगर,शीतलपुर कमालपुर,बजीतपुर सैदात दाऊद नगर और चकथकुरसी कूशियारी आदि पंचायतों का चयन किया है lचयनित प्रत्येक पंचायत में 125 किसानों का ग्रुप बनाकर खेती का बढ़ावा दिया जाएगा।
डीएम यशपाल मीणा ने इस खेती को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी के लिए ककरहटा एग्री प्रोड्यूसर कंपनी को अनुबंधित किया है l इस जैविक खेती कॉरिडोर की देखरेख के लिए डीएम के आदेश से बीडीओ ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि तकनीकी प्रबंधक,सहायक कृषि तकनीकी प्रबंधक,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक एवं रामजी राय नामक किसान सहित सात सदस्यीय निगरानी टीम का गठन किया गया है l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।