बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कक्ष का हुआ उद्घाटन
बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कक्ष का हुआ उद्घाटनबिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कक्ष का हुआ उद्घाटनबिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कक्ष...

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कक्ष का उद्घाटन पूर्व विधायक सतीश कुमार, बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, भाजपा अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश आदि ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया। चुंकी नव गठित प्रखंड बीस सूत्री कमिटी को लेकर एक कक्ष की मांग उठ रही थी। बीडीओ श्री भारद्वाज के पहल पर यह कक्ष आवंटित हो सका है। उद्घाटन के मौके पर कहा गया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार है। विकास तेजी से हो रहा है। देश का नाम दुनिया में ऊंचा हो रहा है, जल्द ही हम विश्व की एक समृद्ध शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रमाकांत गिरी, मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, भाजपा नेता राधाकांत सिंह, गंगा सिंह, रितेश कुमार सिंह, टिंकज कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, मदनेश सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार निराला, प्रो0 प्रमोद कुमार, प्रेम गुप्ता, पवन कुमार सिंह, संजय सिंह, राधे श्याम तिवारी, अरुण सिंह, अजय भूषण दिवाकर, अनिल चौरसिया, अमरेंद्र कुमार, धर्मवीर ठाकुर, हरे राम यादव, पंकज कुमार पंकज, विकास कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।