घरेलू कामगारों को मिलेगी कानूनी सहायता : धर्मेंद्र कुमार
सरकारी योजनाओं और कानून का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। मानगो पृथ्वी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने महिलाओं से उत्पीड़न का...

सरकारी योजनाओं और कानून का लाभ लेने के लिए अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जबतक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तबतक वे अधिकारों से वंचित रहेंगी। सोमवार को मानगो पृथ्वी पार्क में घरेलू कामगारों के अधिकार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर उत्पीड़न और दमन का विरोध करने की अपील की। साथ ही, कानूनी सहायता के लिए डीएलएसए से संपर्क करने की भी सलाह दी। घरेलू कामगार महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही संस्था झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की स्टेट को-ऑर्डिनेटर सुलोचना ने कामगारों की समस्याएं रखीं।
पुष्पा टोप्पो ने महिला समूहों के निर्माण और सरकार से लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता विजय तिवारी ने घरेलू कामगार महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने पर बल दिया। व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोज कुमार समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।