प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
हाजीपुर। नगर संवाददाता प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ...

हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर व दवा व्यवसाय मोहम्मद शब्बीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के नून गोला मोहल्ला निवासी आलमगीर अंसारी के पुत्र मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्लू थे। पुलिस ने इस मामले में डब्लू के भाई मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी उर्फ बबलू, मां और बहन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह जानकारी सदर एसडीपीओ 1 ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि बीते 3 मई को नगर थाने से सटे एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था।
जिसे लेकर नगर थाने में कांड संख्या 502 /25 दर्ज करवाया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह बात सामने आई की घटना का मुख्य कारण मृतक के पड़ोसी से 4 वर्षों से चल रहा जमीन विवाद था। मृतक मोहम्मद शब्बीर के द्वारा विवादित जमीन को उस्मान कुरैशी से खरीद कर घर बना लिया था। विवादित जमीन पर वर्ष 2022 में दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में केस हुआ था। मृतक मोहम्मद शब्बीर के द्वारा विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर पड़ोसी मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्ल्यू एवं मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी बबलू के बीच लगातार तनाव बना रहता था। पड़ोसी बबलू और डब्ल्यू ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर को करीब 2 वर्ष पूर्व से हत्या करने की योजना तैयार कर रहा था। पिछले 3 मई को मोहम्मद शब्बीर जब सांध्य की नवाज पढ़कर निकल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्ल्यू ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसे लेकर मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने गांधी चौक पर जमकर हंगामा किया था। आक्रोशित लोगों ने वैशाली पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी सहित जिले के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे कर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया था। वही नगर थाने की पुलिस ने घटना के 48 घंटे बाद ही मृतक के भाई, मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्ल्यू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद अंसारी उर्फ डब्ल्यू महाराष्ट्र के नागपुर में छुप कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार खुद महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि जिस हथियार से मोहम्मद शब्बीर की हत्या की गई थी, वह हथियार सोनपुर से लाया था। हाजीपुर- रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में मामले की जानकारी देते एसडीपीओ ओमप्रकाश एवं साथ नगर थानाध्यक्ष।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।