Severe Heatwave Affects Daily Life in Sahdei - Maximum Temperature Reaches 43 C कड़ी धूप व गर्मी से लोगों परेशान, पशु-पक्षी भी बेहाल, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSevere Heatwave Affects Daily Life in Sahdei - Maximum Temperature Reaches 43 C

कड़ी धूप व गर्मी से लोगों परेशान, पशु-पक्षी भी बेहाल

अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 14 June 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
कड़ी धूप व गर्मी से लोगों परेशान, पशु-पक्षी भी बेहाल

सहदेई बुजुर्ग । सं.सू . प्रचंड धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के लोगों का हालबेहाल कर दिया। चल रही लू के कारण सुबह से ही लोग परेशान रहे और दिन ढलने तक मुख्य सड़कें, मार्ग और बाजार वीरान नजर आए। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह का शनिवार सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का कहर जारी है और सूरज की तपिश से धरती तप रही है। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैऔर शाम के पांच बजे तक लू का कहर रहता है।

जरूरी काम से बाहर निकले, लोग शरीर को पूरी तरह ढंककर, गमछा, छाता और कैप का इस्तेमाल करते दिखे। सुबह 11 बजे के बाद आसमान से अंगारे बरसने लगे जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान हैं। सड़कों पर पशु-पक्षी बेजान नजर आए और राहत पाने के लिए वे गली-मोहल्लों में शेड व पेड़ों की छांव में बैठे दिखे। ताल तलैया, नहर पोखर सूखे रहने के कारण निलगाय व अन्य पशुओ को पानी के लिए भटकते हुए नजर आए। कई किसानों ने पंपसेट से पशु पक्षियों के लिए गड्ढा में पानी भरते हुए भी देखी गई। प्रखंड गर्मी के कारण दुधारु गाय, भैंस का भी दुग्ध उत्पादन में कमी आ गई है। खानपान और पहनावा पर विशेष ध्यान जरूरी सहदेई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनिल कुमार केसरी ने बताया कि यह गर्मी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। खानपान और पहनावा पर विशेष ध्यान जरूरी है। गर्मी के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में खासतौर पर सेहत के ऊपर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत है। गर्मी और लू लगने की वजह से पेट दर्द, टायफाइड और पीलिया के जैसी अन्य बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि फूड पॉइजनिंग गर्मी में होने वाली एक बहुत ही कॉमन बीमारी है। इस मौसम में वायरस, बैक्टेरिया और फंगस की बढ़ोत्तरी तेजी से होता है। लू लगने का असर गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर कम उम्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी को खतरा होता है। सहदेई - 01 - सहदेई के बाजितपुर डुमरी चंवर में पानी के लिए भटकती नीलगाय।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।