मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर के धक्का से साइकिल सवार छात्रा घायल
महुआ में मंगलवार को एक ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार छात्रा रागिनी कुमारी घायल हो गई। वह हाईस्कूल से घर लौट रही थी जब यह घटना हुई। वहीं, किसान गेहूं की फसल काटने और संजोने में जुटे हैं। मौसम की...

महुआ। मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे एनएन कॉलेज सिंघाड़ा रोड में सिंघाड़ा बगीचा के पास हुई। महुआ थाने के ही गोविंदपुर निवासी पप्पू साह की पुत्री रागिनी कुमारी हाईस्कूल सिंघाड़ा से पढ़कर घर लौट रहे थी। स्कूल से सौ मीटर की दूरी पर गई थी कि मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। घायल छठे वर्ग की छात्रा को इलाज के लिए लोग डॉक्टर के यहां ले गए। मौसम को देखते हुए गेहूं को संजोगने में जुटे किसान महुआ। मौसम की बेरुखी को देखते हुए किसान गेहूं की फसल को संजोगने में जुटे हैं। वह उसकी कटनी के साथ दौनी कर भूसा और अनाज को संजोग रहे हैं। मंगलवार को किसानों में बताया कि गेहूं फसल से ही सालों भर दो वक्त का भोजन चलता है। महुआ इलाके में 80 प्रतिशत किसान गेहूं की कटनी के साथ दौनी भी कर लिए हैं। वही 20 फीसद किसान कटनी दौनी में लगे हैं। पिकअप के चकमें से बाइक सवार घायल महुआ। पिकअप चालक द्वारा दिए गए चकमें के कारण बाइक सवाल असंतुलित होते हुए सड़क किनारे गिर कर घायल हो गया। उसे लोगों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यह घटना मंगलवार को महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर मुस्तफापुर के पास घटी। गंगटी के बाइक सवार निजी काम से कटहरा जा रहा था। सामने से आ रहे पिकअप चालक ने चकमा दे दिया। जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया। शिव ही सबके गुरु महुआ। भगवान शिव गुरुओं के भी गुरु हैं। वे स्वयं विष पीकर देवताओं को अमृत पिलाया। वह नीलकंठ और औघर दानी है। यह बातें मंगलवार को फुलवरिया पश्चिम में शिव चर्चा के दौरान शिव गुरु के अनुयायियों ने कही। यहां पर शिव गुरु की चर्चा कर रहे महिला श्रद्धालुओं ने कहा की भगवान शिव उद्धारक है। वह दुखियों के कष्ट हरते हैं। उनकी कृपा से ही सब कुछ संभव है। शिव चर्चा के दौरान जय घोष से क्षेत्र गूंजता रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।