हलवाई को दिया गया आवासीय प्रशिक्षण
वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली के हलवाई ने आवासीय प्रशिक्षण सह खाद्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां दाउदनगर गांव निवासी पुनिल सिंह जो दाउदनगर स्थित मध्याह्न भोजन योजना के रसोई मे मुख्य...

वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली के हलवाई ने आवासीय प्रशिक्षण सह खाद्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां दाउदनगर गांव निवासी पुनिल सिंह जो दाउदनगर स्थित मध्याह्न भोजन योजना के रसोई मे मुख्य रसोईया का कार्य करते हैं उन्हे इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रथम स्थान प्राप्त कर वे काफी गदगद हैं साथ हीं अपने हुनर पर फिर से एक बार आत्मविश्वास जगा है। मालूम हो कि शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय एवं आईएचएम द्वारा संयुक्त रूप से हाजीपुर स्थित होटल प्रबंध खान-पान प्रोधोगिकी मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण एकता शक्ति फाउंडेशन जो बिहार के स्कूलों मे मध्याह्न भोजन सप्लाई देती है उनके रसोईया के लिए प्रशिक्षण आयोजित की थी।
इस प्रशिक्षण मे वैशाली,नालंदा,गया जी, बिहारशरीफ,दरभंगा आदि जिले के रसोईया को प्रशिक्षित किया गया है। पनीर,आलू का शब्जी बनाने,पकौडा बनाने,रसगुल्ला,खीर,जीरा राईस आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। गुणवत्ता पूर्ण भोजन कैसे बने इस पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। खाना बनाते समय साफ सफाई का ध्यान रखने,नाखून बड़ा रख कर खाना नही बनाने,गंदे कपड़े मे खाना नही बनाने,स्नान कर ड्रेस कोड मे खाना बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। गौरतलब बात यह है कि बिमारी,सर्दी,बुखार मे खाना नहीं बनाने की हिदायत दी गई। बीमारी के हालात मे वायरस फैलने की संभावना अधिक रहती है। 60 रसोईया को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे दाउदनगर किचेन के रसोईया पुनिल सिंह को प्रथम स्थान मिला। प्रशिक्षण मे मुख्य रूप से एम डी एम डायरेक्टर विनायक मिश्रा,जिला कॉर्डिनेटर विकास अग्रवाल, बालेश्वर यादव, पोषाहार विशेषज्ञ प्रगति सिंह आदि उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।