Hot day alert in Bihar 22 cities today weather to change tomorrow rain storm बिहार के 22 शहरों में आज हॉट डे का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम; जानिए कहां बारिश होगी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Hot day alert in Bihar 22 cities today weather to change tomorrow rain storm

बिहार के 22 शहरों में आज हॉट डे का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम; जानिए कहां बारिश होगी

Bihar Mausam: मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत बिहार के 22 शहरों में हॉट डे रहने के आसार जताए हैं। कुछ जिलों में हीट वेव भी चलने की आशंका है। शनिवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाFri, 25 April 2025 07:13 AM
share Share
Follow Us on
बिहार के 22 शहरों में आज हॉट डे का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम; जानिए कहां बारिश होगी

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत 22 जिलों में गर्म दिवस यानी हॉट डे की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर हीट वेव का अलर्ट है। शनिवार को सीवान, सारण और बक्सर में लू चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से राज्य में मौसम भी बदलने के आसार हैं। 26 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और वज्रपात का भी खतरा रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 शहरों में शुक्रवार को गर्म दिन की स्थिति रहेगी। यानी तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा भी चलेगी। बिहार के अधिकतर जिलों में लू के साथ गर्म दिन की स्थिति बनी हुई है। सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान एवं पछुआ के प्रभाव के कारण गर्मी से लोग परेशान हैं। सूरज उगने से लेकर डूबने तक, तीखी गर्मी का एहसास हो रहा है।

इन जिलों में आज हॉट डे का अलर्ट

25 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद और पटना जिले के विभिन्न इलाकों में गर्म दिवस की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:सुपौल में हीटवेव चली, मोतिहारी में प्रचंड लू; भीषण गर्मी से झुलसा बिहार

कल से इन जिलों में बारिश के आसार

26 अप्रैल को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी में आंधी-पानी के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 50-60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। पटना एवं आसपास इलाकों में इसका आंशिक असर दिख सकता है।