सांप काटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
अरवल, निज संवाददाता। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर रमन आर्यभट्ट ने बताया कि सांप काटने के बाद परिजन ने बच्चा को लेकर सदर अस्पताल आये पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 4 June 2025 10:08 PM

अरवल, निज संवाददाता। सांप काटने से 12 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई है। मृतक पटना जिले के पालीगंज क्षेत्र के मोरी गांव का रहने वाला है। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर रमन आर्यभट्ट ने बताया कि सांप काटने के बाद परिजन ने बच्चा को लेकर सदर अस्पताल आये पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृत घोषित करने के बाद पर शव को लेकर परिजन चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।