डीएम के जनता दरबार में 33 मामलों की हुई सुनवाई
अरवल, निज प्रतिनिधि।जनता दरबार में लगभग 33 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 33 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, मारपीट, अतिक्रमण, कब्जा, नाली निर्माण, घेराबंदी, जमाबंदी, बंटवारा, मुआवजा, भू समाधान, उप विकास आयुक्त, डीआरडीए, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र, जिला परिवहन विभाग, जिला गव्य विकास विभाग, पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण कार्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम मल्हीपट्टी निवासी विश्वकर्मा चौधरी द्वारा बताया गया कि में गरीब परिवार से हूं तथा अपने घर पर एक पंखा एवं दो बल्ब का उपयोग करता हूं।
लेकिन विगत कुछ दिनों से अत्यधिक बिल भेज दिया जा रहा है। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम मुसन बिगहा निवासी संजू देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति की 05 सितम्बर 2024 को सड़क दुर्घटना में प्रशासन के वाहन से मृत्यु हो गई थी। आज तक मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है। करपी थाना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधराचक की शिक्षिका गीता कुमारी द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रीतु राज गौतम मेरे प्रति अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे है। हमेशा अभद्र व्यवहार एवं प्रताड़ित करते रहते है। कभी उपस्थित रहने के बाद भी उपस्थिति काट दी जाती है। फोटो- 06 जून अरवल- 06 कैप्शन- अरवल स्थित कलेक्ट्रेट में लोगों की फरियाद सुनते डीएम कुमार गौरव।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।