Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsFire Unit Educates Army Soldiers on Fire Safety Tips in Pithoragarh
आग से बचाव के टिप्स बताए
पिथौरागढ़ में फायर यूनिट ने सेना के जवानों को अग्नि सुरक्षा के टिप्स दिए। अग्निशामक अधिकारी दया किशन की अगुवाई में, टीम ने जवानों और उनके परिवारों को अग्निजोखिम और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 11 June 2025 01:33 PM
पिथौरागढ़। फायर यूनिट ने सेना के जवानों को आग से बचाव के टिप्स बताए। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम 12 कुमाऊं रेजीमेंट के खेल मैदान पहुंची। इस दौरान टीम ने जवानों और उनके परिजनों को अग्निजोखिम, अग्निसुरक्षा उपकरणों की जानकारी व फायर सर्विस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में नियंत्रण के उपाय, प्रारंभिक अवस्था में आग बुझाने की विधियां डैमो देकर समझाया। सेना ने फायर सर्विस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।