वर्षों का कलंक मिटाने को बाबूजी ने कुर्सी त्याग दी: केशव
Ayodhya News - रुदौली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कल्याण सिंह के त्याग और उनके द्वारा राम मंदिर के निर्माण में किए गए योगदान की...

रुदौली, संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 500 वर्षों का कलंक मिटाने के लिए बाबू स्व. कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी त्याग दी। उन्होंने ही राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा है। इसलिए उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें डिप्टी सीएम ने रूदौली नगर के पौशला स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद भौली में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने सिर्फ राम मंदिर निर्माण की नींव रखी, बल्कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित उनकी प्रतिमा भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मोदी- योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना अब दूर नहीं है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की वजह से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया है। स्व. कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह राजू ने बताया कि रुदौली से बाबूजी का अपार स्नेह रहा है। उन्होंने स्व. कल्याण सिंह के साथ दो बार रूदौली आने का जिक्र करते हुए लगाव को बयां किया। आयोजक विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि रुदौली के चहुंमुखी विकास के साथ बाबूजी के सपनो को साकार किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, आशीष शर्मा, विजय सिंह, बजरंगबली यादव, रामनेवल लोधी, रामराज लोधी, शेखर गुप्त, नरेन्द्र कुमार लोधी, अनिल कुमार लोधी, लालचंद, विनय लोधी, सुनीता लोधी, दुर्गेश, आलोक, कमलेश यादव, राम प्रताप यादव, शशि प्रताप यादव, विकास मिश्र, कृष्ण सागर पाल, सत्तीलाल लोधी, बब्बन शुक्ल, शिव गोविंद पाण्डेय व अन्य मौजूद रहे। अचानक सभी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा अयोध्या। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रूदौली में आयोजित कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया। कार्यक्रम रद्द करने के पीछे विमान दुर्घटना रही। गुरूवार को डिप्टी सीएम द्वारा रूदौली में कई योजनाओं का लोकार्पण, जन चौपाल, संवाद व अन्य कार्यक्रम तय था, लेकिन अचानक विमान हादसे की खबर मिलते ही सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रुदौली आएंगे और सभी लंबित कार्य जनता को समर्पित करेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम और अन्य भाजपा नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। ---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।