Jagjivan Ram Elected as District President for Third Time in Arwal RJD Meeting जगजीवन राम तीसरी बार बने राजद के जिलाध्यक्ष, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJagjivan Ram Elected as District President for Third Time in Arwal RJD Meeting

जगजीवन राम तीसरी बार बने राजद के जिलाध्यक्ष

अरवल, निज संवाददाता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के पद पर एक मात्र कैंडिडेट जगजीवन राम ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 9 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
जगजीवन राम तीसरी बार बने राजद के जिलाध्यक्ष

अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के पद पर चुनाव के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के पद पर एक मात्र कैंडिडेट जगजीवन राम ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश पाल की उपस्थित में जिला निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र को सही पाते हुए जगजीवन राम जी को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि जगजीवन राम पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा एवं पार्टी के नीति सिद्धांत और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आदर्श को पालन करते हुए काम किए हैं।

इसी का परिणाम है कि तीसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं। बैठक में घनश्याम प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार, जिला प्रवक्ता अर्जुन सिंह, अभय कुमार सेन, डोमन दास, शंभू कुमार, उमेश पासवान, डिंपल यादव, पिंटू बिंद, सुनील यादव, संजय सिंह, मंटू कुशवाहा, शमीम अख्तर, शमीम अख्तर आदि ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी है। फोटो- 09 जून अरवल- 07 कैप्शन- राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद जगजीवन राम को माला पहना बधाई देते कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।