अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद
रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के सिकरिया और बेलदार बीघा गांव के बीच बधार में वृद्ध महिला शव बरामद हुआ है।

रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के सिकरिया और बेलदार बीघा गांव के बीच बधार में वृद्ध महिला शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध महिला के शव पर नजर राहगीर को पड़ा। इसकी सूचना शकूराबाद थानाध्यक्ष को दिया गया। भीड़ में किसी ने शव को पहचाना नहीं। आशंका की जा रही है कि लू लगने से इसकी मृत्यु हो गई है। इधर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला का अज्ञात शव मिला है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि इसकी मृत्यु कैसे हुई है।
आशंका की जा रही है कि इस भीषण गर्मी में लू लगने से इसकी मौत हुई है। हालांकि पहचान के लिए सभी थानों को फोटो भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।