वृक्ष साक्षात देवता हैं, उनकी सेवा एवं रक्षा करना हमारा धर्म
मखदुमपुर, निज संवाददाता।पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव के ठाकुरवाड़ी प्रांगण में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ठाकुरवाड़ी के स्वामी बेंकटेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से वृक्षों का महत्व विभिन्न धर्मों में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सभी धर्मों में वृक्षों को जीवन के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण माना जाता है। वे ज्ञान, आत्मज्ञान और पवित्रता के प्रतीक हैं। उन्हें धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल किया जाता है।
वृक्ष साक्षात देवता हैं। उनकी सेवा एवं रक्षा करना हमारा धर्म है। एक वृक्ष की सेवा दस पुत्र की सेवा के बराबर है। वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है। वृक्षारोपण समय की मांग है, युग धर्म है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष 05 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से युवाओं का जुड़ना पर्यावरण संरक्षण में एक सकारात्मक कदम साबित होगा। कुछ दिनों में ही बारिश का मौसम आने वाला है। इस बारिश के मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगायें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, श्यामनारायण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, विनोद कुमार, परमेन्द्र कुमार, श्रीराम, आर्यन राज, संतोष कुमार, श्रीकांत कुमार, ललन कुमार, अरविंद कुमार, विजय शर्मा, अमिताभ शर्मा, शशि कुमार, नीरज कुमार, रौशन कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो- 08 जून जेहाना- 04 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव स्थित ठाकुरबारी में पौधरोपण करते गायत्री परिवार के सदस्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।