Public Court Held in Kurtha Local Disputes Resolved थाने में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPublic Court Held in Kurtha Local Disputes Resolved

थाने में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

कुर्था, निज संवाददाता। जटिल मामलो को सुलझाने के लिए भरसक प्रयास किए गए।न्यायालय में लंबित मामले जो अंचल अधिकारी के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं उन्हें सक्षम न्यायालय में सुलझाने की सलाह दी गयी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 14 June 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
थाने में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना परिसर में अंचल अधिकारी रितिका कृष्णा द्वारा शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में कई विवादित मामलो को स्थनीय स्तर पर आपसी सहयोग से सुलझाया गया। जटिल मामलो को सुलझाने के लिए भरसक प्रयास किए गए। न्यायालय में लंबित मामले जो अंचल अधिकारी के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं उन्हें सक्षम न्यायालय में सुलझाने की सलाह दी गयी। कोदमरई गाँव के जफर इमाम और शहीद हुसैन, सबलक सराय के शिव नारायण कुमार व श्री राम कुमार ठाकुर के बीच चल रहे जमीनी विवाद को आपसी सहमति से सुलझा दिया गया। सचई गांव के लोग सर्वजानिक नाली निर्माण को व्यक्ति विशेष द्वारा रोके जाने के मामले को लेकर जनता दरबार में उपस्थित हुए।

जिसका निराकरण निकालने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया। जनता दरबार में अंचल अधिकारी के अलावे एसआई रिंकू कुमारी, अमित कुमार के अलावे राजस्व कर्मचारी राजा धिराज विष्णु आदि उपस्थित थे। फोटो- 14 जून अरवल- 10 कैप्शन- कुर्था थाना परिसर में लोगों की फरियाद सुनते सीओ रीतिका कृष्णा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।