जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का निर्धारण करने की जरूरत
अरवल, निज संवाददाता।उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। देश के हर जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फिर से निर्धारण करने का अधिकार देता है।

अरवल, निज संवाददाता। संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के लिए उपेंद्र कुशवाहा कृत संकल्पित हैं इसको करके ही दम लेंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। देश के हर जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फिर से निर्धारण करने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन कर निर्धारण करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2009 में परिसीमन तो किया गया लेकिन लोकसभा के सीटों को स्थिर रखते हुए सिर्फ निर्वाचन क्षेत्र की आबादी के अनुसार संतुलित करने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर सीटों का निर्धारण होना चाहिए तभी जाकर लोकसभा के सीट में बढ़ोतरी होगी एवं उसी के आधार पर क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन सुधार के सिलसिले में 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज और 8 जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र राम सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। फोटो- 19 मई अरवल- 18 कैप्शन- अरवल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।