भदासी पैक्स का चुनाव आज, मतदान कर्मी रवाना
अरवल, निज प्रतिनिधि।उक्त आशय की जानकारी सदर प्रखंड बीडीओ चंद्रकांता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मध्य विद्यालय जलपुरा में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र...

अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के भदासी पैक्स में अध्यक्ष पद के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के 04 पद के लिए आज वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मी एवं गस्ती दल रवाना हो गए हैं। उक्त आशय की जानकारी सदर प्रखंड बीडीओ चंद्रकांता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मध्य विद्यालय जलपुरा में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र संख्या 5 पर 450 तथा मतदान केंद्र संख्या 5 क पर 422 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7:00 से अपराहन 4:30 बजे तक कराया जाएगा।
संध्या 6:00 से नगर भवन में मतगणना कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 04 पद के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अति पिछड़ा वर्ग से एक पद के लिए दो प्रत्याशी और सामान्य वर्ग से तीन पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया कि अति पिछड़ा वर्ग में महिला पद के लिए किसी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया है। जबकि सामान्य वर्ग में दो महिला का निर्विरोध नामांकन हुआ है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के पद के लिए निर्विरोध नामांकन हुआ है। फोटो- 30 मई अरवल- 24 कैप्शन- अरवल सदर प्रखंड के भदासी पैक्स के चुनाव को लेकर ऑटो से मतदान कराने जाते कर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।