Women Empowerment Rally in Jehanabad Congress Promises Pension Reforms बिहार में खुलेआम घूम रहे हैं अपराधी : कांग्रेस, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsWomen Empowerment Rally in Jehanabad Congress Promises Pension Reforms

बिहार में खुलेआम घूम रहे हैं अपराधी : कांग्रेस

जहानाबाद, निज संवाददाता।साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमें कविता कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार गरीब असहाय महिला को ठगने का काम किया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 7 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में खुलेआम घूम रहे हैं अपराधी : कांग्रेस

जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कविता कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद के गोरक्षणी मोहल्ला में माई बहिन मान एवं हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमें कविता कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार गरीब असहाय महिला को ठगने का काम किया है। वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन जो कांग्रेस के समय मिलता था आज भी उतना ही मिलता है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार पकड़ नहीं रही है। महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महीने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन 1500, हर महिला को माई बहिन मान योजना में 2500 रुपए हर महीने खाता में दिया जाएगा।

साथ ही महिला को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। फोटो- 07 जून जेहाना- 28 कैप्शन- शहर स्थित गौरक्षणी मोहल्ला में कांग्रेस द्वारा आयोजित माई बहिन मान एवं हर घर झंडा कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।