Congress Launches Mai-Bahen Scheme for Women s Empowerment in Bihar माई-बहन योजना व सदस्यता एवं घर-घर झंडा अभियान आयोजित, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsCongress Launches Mai-Bahen Scheme for Women s Empowerment in Bihar

माई-बहन योजना व सदस्यता एवं घर-घर झंडा अभियान आयोजित

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 6 June 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
  माई-बहन योजना व सदस्यता एवं घर-घर झंडा अभियान आयोजित

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को सिकंदरा नगर पंचायत के रविदास नगर एवं पठान टोला में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित माई-बहन योजना को लेकर विशेष सदस्यता अभियान और हर घर कांग्रेस झंडा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्त्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वेच्छा से अपने हाथों से सदस्यता फॉर्म भरे और कांग्रेस के इस न्यायिक व सामाजिक समावेशी योजना से जुड़ने की इच्छा जताई। महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। माई-बहन योजना विशेष रूप से वर्तमान समय में महिलाओं की गंभीर आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घरेलू जिम्मेदारियों के बोझ ने महिलाओं की स्वतंत्रता और गरिमा को प्रभावित किया है। ऐसे में यह योजना 2500 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को न केवल राहत देगी बल्कि उन्हें अपने निर्णयों में अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके साथ ही हर घर कांग्रेस झंडा अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों पर झंडा लगाकर न्याय, गरिमा और भागीदारी का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि माई-बहन योजना केवल आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं हैं बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति की महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का क्त्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि दलित, महादलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसर मिलें। इस कार्यक्रम में कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, अतहर सिद्दीक, उदय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, राज किशोर पांडे, खालिद बेग, संजय सिंह, साबिर अनामी, सुरेंद्र यादव, नौशाद खान, प्रो. साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मकेसर यादव, राजेश चौधरी शामिल थें। यह जन-संपर्क और सदस्यता कार्यक्रम पूरी तरह संवादात्मक और प्रेरणादायक रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।