Fatal Accident in Sant Kabir Nagar One Dead One Injured Due to Unknown Vehicle अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, एक घायल, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFatal Accident in Sant Kabir Nagar One Dead One Injured Due to Unknown Vehicle

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, एक घायल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना चकदही के पास हुई, जहाँ दिवाकर और करन बाइक पर जा रहे थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 8 June 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, एक घायल

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत हो गई एक घायल हो गया। दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के चकदही के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के विसया हन्नू का रहने वाले दिवाकर पुत्र प्रेमचंद और महुली के नाथनगर निवासी करन पुत्र राजेंद्र प्रसाद शनिवार की देर रात में बाइक से जा रहे थे। रात लगभग दो बजे पहलवान ढाबा चकदही के पास अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में विसया हन्नू निवासी दिवाकर की मौत हो गई।

वहीं नाथनगर निवासी करन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल करन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।