Russia capture one more ukraine city 20 percent of Ukraine land occupied by Russia in three years पुतिन आर्मी ने एक और शहर में लहराया रूसी झंडा, तीन साल में यूक्रेन की 20 फीसदी जमीन पर कब्जा, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Russia capture one more ukraine city 20 percent of Ukraine land occupied by Russia in three years

पुतिन आर्मी ने एक और शहर में लहराया रूसी झंडा, तीन साल में यूक्रेन की 20 फीसदी जमीन पर कब्जा

रविवार को रूसी सेना ने नया दावा किया कि उसने एक और यूक्रेनी शहर पर कब्जा कर लिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस का यूक्रेन की 20 फीसदी जमीन पर कब्जा हो चुका है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कीव/मॉस्कोSun, 8 June 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
पुतिन आर्मी ने एक और शहर में लहराया रूसी झंडा, तीन साल में यूक्रेन की 20 फीसदी जमीन पर कब्जा

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो गए हैं। दिन-ब-दिन यह जंग खतरनाक बनती जा रही है। पिछले दिनों यूक्रेन के रूस पर घातक वार और रूस के पलटवार ने युद्ध को और खतरनाक बना दिया है। इस महायुद्ध की सबसे भयावह बात यह है कि यह तीन साल से बिना रुके जारी है। यूक्रेन एक तरफ रूस के भीतर सेंध लगाकर उसकी धरती दहला रहा है तो दूसरी ओर रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों पर कब्जा करती जा रही है।

रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में ज़ोरिया नामक बस्ती पर कब्जा कर लिया है। इस ताज़ा बढ़त के साथ रूस ने यूक्रेन की लगभग 20 प्रतिशत जमीन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

वॉर रिपोर्ट कार्ड-2025 और रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन में अब तक रूसी सेना 1,12,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक जमीन पर अपना कब्जा कर चुकी है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़्झिया के बड़े हिस्से शामिल हैं। यह भूभाग यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का लगभग पांचवां हिस्सा है।

धीमी लेकिन लगातार बढ़त

रूस की यह ताज़ा सैन्य सफलता कोई अचानक हुई घटना नहीं है। सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि रूस अब धीमी लेकिन स्थिर गति से पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। ज़ोरिया जैसे छोटे शहरों पर कब्जा इसी रणनीति का हिस्सा है। यह इलाका अवदीवका और चासिव यार के बीच स्थित है और दोनों ही पक्षों के लिए सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें:ट्रंप और मस्क की लड़ाई में मजे लेने लगे रूसी नेता, टेस्ला सीईओ को दिया बड़ा ऑफर
ये भी पढ़ें:बेलगाम जेलेंस्की; रूस के खिलाफ जिस देश ने यूक्रेन को शाबाशी दी, अब वहीं उठे सवाल

यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई सीमित

हालांकि यूक्रेन ने खेरसॉन और खारकीव जैसे क्षेत्रों में कुछ कामयाबी पाई थी, लेकिन 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत में उसकी जवाबी कार्रवाइयां सीमित साबित हुई हैं। रूस अब न केवल अपने कब्जे को बनाए रखने में सफल रहा है, बल्कि धीरे-धीरे उसे विस्तार भी दे रहा है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर रूस की इस कार्रवाई की आलोचना की है, लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि फिलहाल रूसी सेना यूक्रेन में रणनीतिक बढ़त बनाए हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।