नाबालिगों के ई रिक्शा चलाने से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं
Gangapar News - पालपट्टी हिन्दुस्तान संवाद। आज कल गांव देहात बाजारों की सड़कों पर नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा
आज कल गांव देहात बाजारों की सड़कों पर नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा रिक्शा चलाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में न सिर्फ रिक्शा चालक बल्कि राहगीर भी घायल हो रहे हैं, पर प्रशासन व जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। कानूनी रूप से किसी भी नाबालिग को बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन ई रिक्शा संचालकों और अभिभावकों की लापरवाही के कारण बच्चे खुलेआम इन वाहनों को चला रहे हैं। अधिकतर मामलों में कम उम्र के बच्चे रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजबूर होते हैं, लेकिन इसके चलते वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
स्थानीय परिवहन विभाग और पुलिस की लापरवाही के चलते यह समस्या विकराल रूप ले रही है। बावजूद इसके, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जब इस विषय पर प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दिखवाते हैं कह कर बात खत्म कर दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या पर तुरंत अंकुश लगाने की जरूरत है। प्रशासन को सख्ती से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, नाबालिगों को बैटरी रिक्शा चलाने की अनुमति न दी जाय और दोषी वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जागरूकता अभियान चलाकर माता-पिता को भी इस खतरे से अवगत कराना होगा। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह अनियंत्रित होती जाएगी और सड़कों पर और अधिक दुर्घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।